1857 के विद्रोह के लिए जिम्मेदार कारण निम्न है –
1. धार्मिक कारण – (i) ईसाई मिशनरियाँ भारत में अपने धर्म प्रसार हेतु लालच देकर लोगों का धर्म परिवर्तन कर रही थी, साथ ही लार्ड डलहौजी द्वारा पारित कानून जिसके अंतर्गत धर्म परिवर्तन के बाद भी व्यक्ति को पैतृक सम्पत्ति में बराबर भाग मिलेगा इस घोषणा ने लोगों के असंतोष की बढ़ा दिया। (ii) अंग्रेज सरकार ने भारतीय सैनिकों को गाय व सुअर की चर्बी चड़े कारतूस दिए जिन्हें मुँह से काटना पड़ता था। इससे सैनिकों का धर्म खतरे में पढ़ गया तथा उनकी धार्मिक भावना को चोट पहुँची ।
2. राजनीतिक कारण – (i) अंग्रेजों ने कई राजाओं के राज्य हड़प कर उनकी पेंशन भी बंद कर दी। (ii) लॉर्ड बेलेजली व डलहौजी ने विस्तारवादी नीतियों का प्रयोग कर भारतीय शासकों के राज्य छीनना शुरू कर दिया। (iii) अंग्रेज सरकार ने नि: संतान शासकों द्वारा बच्चे गोद लिए जाने की परंपरा को अवैध घोषित कर उनके राज्यों पर कब्जा कर लिया था। इससे शासकों व जनता में आक्रोश था।
3. सामाजिक कारण – (i) अंग्रेजों ने बाल विवाह, सती प्रथा तथा पर्दा प्रथा पर रोक लगा दी तथा विधवा विवाह शुरू करवा दिए, जिससे हिन्दू व मुसलमानों की सामाजिक मान्यताओं को चोट पहुँची और उनके मन में विद्रोह की भावना को जन्म दिया। (ii) पाश्चात्य शिक्षा के आगमन से भारतीयों की रुचि परंपरागत शिक्षा प्रणाली से हटन लगी इसका पाठशालाओं और मदरसों पर बुरा प्रभाव पड़ा।
4. आर्थिक कारण – (i) अंग्रेज सरकार ने जागीरदारों की जागीर छीन ली जमींदारों की जमीनों की नीलामी करवा दी तथा भू-राजस्व बढ़ा दिया। जिससे जमींदार, जागीरदार तथा किसान सभी अंग्रेजों के खिलाफ हो गए। (ii) अंग्रेजों ने अपने यहाँ बने माल की खपत हेतु भारत पर कब्जा किया था इससे उनका व्यापार तो फल-फूल रहा था लेकिन भारतीय उद्योग धंधे चौपट हो गए थे। (iii) अंग्रेजों का सभी मुख्य धंधों पर एकाधिकार था तथा भारतीय जो व्यापार करते थे उस पर चुंगी नाका आदि लगा दिया गया था। जिससे भारतीयों को पूर्ण लाभ नहीं मिल पाता था। (iv) शिक्षित भारतीयों को अंग्रेजों के समान उच्च पद तथा सम्मान नहीं दिया जाता था।
5. सैनिक कारण – (i) सेना में अंग्रेज सैनिकों तथा भारतीय सैनिकों के बीच भेदभाव किया जाता था। भारतीय सैनिकों को उनकी तरह पद तथा वेतन नहीं दिया जाता था। (ii) उन्हें जानबूझकर चर्बी लगे कारतूस प्रयोग हेतु दिए गए थे। (iii) यह अफवाह थी कि सैनिकों के आटे में हड्डियों का चूरा मिलाया जाता था। इन सब कारणों से सैनिकों ने विद्रोह कर दिया।